शेयर बाजार के उतार चढ़ाव वाले दौर में FD आज भी सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। आज भी FD वरिष्ठ नागरिकों की पहली पसंद है। बैंक FD पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के तहत बीमा कवर होता है। यह कवर प्रति बैंक प्रति जमाकर्ता 5 लाख रुपये तक का होता है। FD की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक होती है। यहाँ हम जानने की कोशिश करते हैं कि वरिष्ठ नागरिकों को FD पर कौन से बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
पीएनबी सीनियर सिटीजन FD: पंजाब नेशनल बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज दर दे रहा है।
एचडीएफसी बैंक एफडी: एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल तक की अवधि के एफडी पर 7.50% ब्याज दर दे रहा है।
एसबीआई सीनियर सिटीजन FD: एसबीआई 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज दर दे रहा है।
केनरा बैंक सीनियर सिटीजन FD: केनरा बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज दर दे रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक एफडी: आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल तक की अवधि के एफडी पर 7.50% ब्याज दर दे रहा है।
एक्सिस बैंक एफडी: एक्सिस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल तक की अवधि के एफडी पर 7.75% ब्याज दर दे रहा है।
यस बैंक एफडी: यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8% की ब्याज दर के साथ टैक्स सेविंग एफडी दे रहा है।
डीसीबी बैंक एफडी: डीसीबी बैंक 7.90% की ब्याज दर के साथ टैक्स सेविंग एफडी दे रहा है।

