नोएडा अथॉरिटी नोएडा सस्ते फ्लैट बनाकर बेचने की तैयारी कर रही है। फ्लैट की कीमत प्राइवेट डेवलपर्स के मुकाबले आधी से भी कम हो सकती है। जानकारी के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी नोएडा के सेक्टर-27 में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने जा रही है। अथॉरिटी की ओर से यहां 700 से ज्यादा फ्लैट बनाए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी की ओर से बनाए जाने वाले फ्लैटों का आवंटन ड्रॉ के जरिए किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी ने अपने कर्मचारियों के लिए सेक्टर-27 में 200 फ्लैट बनाए थे सेक्टर-27 में बने इस फ्लैट को गिराने से प्राधिकरण को 17 हजार वर्ग मीटर का एरिया मिलेगा। इस पर 10 मंजिला टावर बनाने की योजना है। नोएडा प्राधिकरण ने फ्लैट की कीमत कम रखने के लिए साइज छोटा करने की योजना बनाई है।
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल नोएडा में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में फ्लैट का साइज 800 वर्ग फीट होगा। यानी 2BHK फ्लैट बनाए जाएंगे जिसमें दो बेडरूम, एक ड्राइंग कम डाइनिंग रूम, किचन और दो बाथरूम हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो फ्लैट की कीमत करीब 45 लाख रुपये हो सकती है। इसका मतलब कीमत प्राइवेट डेवलपर्स के मुकाबले आधी से भी कम हो सकती है। अभी नोएडा में कहीं भी 1 करोड़ रुपये से कम में फ्लैट मिलना मुश्किल है। सेंट्रल नोएडा में कीमत का आकलन करना भी मुश्किल है।

