Close Menu
    What's Hot

    Sécuriser votre compte de casino en ligne : méthodes et astuces pour protéger vos

    June 24, 2026

    How to Manage Your Budget for Casino Visits

    June 24, 2026

    Scopri i migliori metodi di pagamento per casinò online nel 2026

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»बजट से निराश हुआ शेयर बाजार, थम गयी तेज़ी
    इक्विटीज

    बजट से निराश हुआ शेयर बाजार, थम गयी तेज़ी

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sensex
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शेयर बाजार को सरकार का बजट पसंद नहीं आया। शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद शेयर बाजार खुला मगर निराशा के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 5.39 अंकों की बढ़त के साथ 77,505.96 अंकों पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 26.25 अंकों की गिरावट के साथ 23,482.15 अंकों पर बंद हुआ।

    बता दें कि बजट भाषण के बीच में बाजार अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था लेकिन सरकार ने उद्योग जगत के लिए कोई खास घोषणा नहीं की, जिसके कारण बाजार ने अचानक तेज करवट ली और बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में आ गया। इसके बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ जबकि सेंसेक्स सपाट रहकर हरे निशान में बंद हुआ।

    आज सेंसेक्स की कंपनियों में जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 7.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में सूचीबद्ध अन्य कंपनियों में मारुति सुजुकी के शेयर 4.98 फीसदी, आईटीसी होटल्स 4.71 फीसदी, आईटीसी 3.33 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.96 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.16 फीसदी, टाइटन 1.81 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.76 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.58 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.45 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.24 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.98 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.50 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.38 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.24 फीसदी और सन फार्मा के शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

    बजट के दिन लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 3.36 फीसदी, एनटीपीसी 2.04 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.03 फीसदी, एचसीएल टेक 1.87 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.65 फीसदी, इंफोसिस 1.50 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.47 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.38 फीसदी, टाटा स्टील 1.26 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.91 फीसदी, टीसीएस 0.86 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.55 फीसदी और भारती एयरटेल 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

    budget budget 2025 stock exchange
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleBudget 2025: जानिए बजट में क्या हुआ मंहगा और कौन से उत्पाद हुए सस्ते
    Next Article रियल एस्टेट ने बजट को बताया शानदार
    News Desk

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Scopri le migliori app per casinò mobile: gioca ovunque nel 2026
    June 23, 2026
    Fgfox Casino: Så här registrerar du dig snabbt och enkelt
    June 23, 2026
    Gamification Trends at Sportuna Online and Their Impact on the Gambling World
    June 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.