शेयर बाजार में पिछले कई कारोबारी सत्रों में मची अफरातफरी के बाद आज थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। मंगलवार को हरे निशान में खुलने वाला शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार हरे निशान में ही बंद हुआ। सेंसेक्स 169.62 अंकों की बढ़त के साथ 76,499.63 अंकों पर और निफ्टी 50 121.65 अंकों की उछाल के साथ 23,207.60 अंकों पर बंद हुआ। बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 1048.90 अंकों की गिरावट आयी थी।
सेंसेक्स की कंपनियों में आज अडानी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 5.18 फीसदी की तेजी आई। एचसीएल टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 8.32 फीसदी की गिरावट आई। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर 4.78 प्रतिशत, टाटा स्टील का 3.54 प्रतिशत, जोमैटो का 3.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 3.13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 2.86 प्रतिशत, टाटा मोटर्स का 2.75 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 2.71 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक का 2.50 प्रतिशत, मारुति सुजुकी का 2.00 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.85 प्रतिशत, सन फार्मा का 1.69 प्रतिशत, पावर ग्रिड का 1.60 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 1.31 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.28 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक का 1.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक का 0.49 प्रतिशत और लार्सन एंड टूब्रो का शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

