गुरुवार को नए साल के दूसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स आज 150 अंकों की बढ़त के साथ 78,657.52 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 583 अंक ऊपर चढ़कर 79079 पर कारोबार करता दिख रहा है वहीँ निफ़्टी भी 136 अंक ऊपर 23929 अंको पर कारोबार करता नज़र आ रहा है.
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त bajaj finance में 3.12 फीसदी, bajaj finserv में 1.95 फीसदी, kotak bank में 1.64 फीसदी, ONGC में 1.44 फीसदी और infosys में 1.41 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट NTPC में 0.82 फीसदी, brittania में 0.75 फीसदी, sun pharma में 0.70 फीसदी, tata consumer में 0.54 फीसदी और adani enterprizes में 0.49 फीसदी देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी financial sevices में 1.06 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी midsmall IT & telecom में 0.51 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल midsmall finanacial services में 0.22 फीसदी, निफ्टी oil and gas में 0.18 फीसदी, निफ्टी private bank में 0.30 फीसदी, निफ्टी media में 0.13 फीसदी, निफ्टी IT में 0.98 फीसदी, निफ्टी auto में 0.35 फीसदी और निफ्टी bank में 0.09 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी FMCG में 0.03 फीसदी, निफ्टी metal में 0.01 फीसदी, निफ्टी pahrma में 0.51 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 0.26 फीसदी, निफ्टी realty में 0.30 फीसदी, निफ्टी healthcare index में 0.49 फीसदी, निफ्टी consumer durables में 0.20 फीसदी और निफ्टी midsmall health care में 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

