Close Menu
    What's Hot

    How to Start with Gambling A Beginner's Guide to Instant Withdrawals

    June 16, 2026

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    Bonusové akcie Ako získať čo najviac z ponúk kasína

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»इक्कीस प्रतिशत गिरा इन 9 शहरों का प्रॉपर्टी बाजार
    फीचर न्यूज

    इक्कीस प्रतिशत गिरा इन 9 शहरों का प्रॉपर्टी बाजार

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    property
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान सालाना 21 फीसदी घटने का अनुमान है। प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट के मुताबिक जानकारों का कहना है कि घरों की मांग में गिरावट का कारण प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतें हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में मुट्ठी भर निवेशकों के बल पर प्रॉपर्टी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। जिसकी वजह से प्रॉपर्टी की कीमतें वास्तविक घर खरीदारों के बजट से बाहर हो गई हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी बाजार में किफायती प्रोजेक्ट पूरी तरह खत्म हो गए हैं। अब 1 करोड़ रुपये से कम कीमत वाले फ्लैट की बात करना बेकार है। प्रॉपइक्विटी ने भारत के प्रमुख नौ शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नवी मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, ठाणे के बिक्री आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार इन नौ शहरों में आवासीय संपत्तियों की कुल बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 1,37,225 इकाइयों की तुलना में चालू तिमाही में घटकर 1,08,261 इकाई रहने की उम्मीद है।

    हैदराबाद में घरों की बिक्री अक्टूबर-दिसंबर 2024 के दौरान 47 फीसदी घटकर 12,682 इकाई रहने की उम्मीद है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 24,044 इकाई थी। बेंगलुरु में बिक्री 17,276 इकाई से 13 फीसदी घटकर 14,957 इकाई रह सकती है. मुंबई में घरों की बिक्री 13,878 इकाइयों से 27 प्रतिशत घटकर 10,077 इकाई रहने की उम्मीद है। नवी मुंबई में घरों की बिक्री दिसंबर तिमाही के दौरान 8,607 इकाइयों से 13 प्रतिशत घटकर 7,478 इकाई रहने की उम्मीद है, जबकि ठाणे में 26,099 इकाइयों से 16 प्रतिशत घटकर 21,893 इकाई रहने की उम्मीद है।

    कोलकाता में 5,653 इकाइयों से 33 प्रतिशत घटकर 3,763 इकाई रहने की उम्मीद है। पुणे में आवासीय संपत्ति की बिक्री 26,641 इकाइयों से 24 प्रतिशत घटकर 20,230 इकाई रह सकती है। प्रॉपइक्विटी के सीईओ समीर जसूजा ने कहा कि उच्च आधार प्रभाव के कारण सालाना आधार पर बिक्री में गिरावट आई है।

    9 major citiies property bazaar sales down
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआम आदमी पर और पड़ेगी GST की मार
    Next Article वाउचर पर नहीं लगेगा कोई GST
    News Desk

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Strategii esențiale pentru câștiguri constante la casino
    June 15, 2026
    La psicologia dietro la dipendenza dal gioco nei casinò un viaggio tra emozioni e scelte
    June 15, 2026
    Einsteigerleitfaden für das Spielen im Casino Tipps und Strategien
    June 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.