इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए और देशभर में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की पहुंच बढ़ाने के लिए अपने स्वामित्व वाले स्टोर की संख्या बढ़ाकर 4000 करने जा रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने एक बयान में कहा कि कंपनी 20 दिसंबर 2024 तक अपने स्टोर की संख्या बढ़ाकर 4000 करेगी। फिलहाल ओला के देशभर में 800 स्टोर हैं।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बयान में कहा कि सभी नए स्टोर में ग्राहकों को सर्विस की सुविधा मिलेगी, जिससे देशभर में कंपनी का सर्विस नेटवर्क मजबूत होगा। ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने कहा, “हमारे व्यापक ‘डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर’ (डी2सी) नेटवर्क और हमारे नेटवर्क पार्टनर प्रोग्राम के तहत ‘टचपॉइंट्स’ के साथ हम बड़े और मझोले शहरों से देशभर में पहुंचेंगे।” कंपनी की योजना अपने ‘network partnering programme’ के तहत 2025 के अंत तक sales में 10,000 भागीदारों को शामिल करने की है।

