रॉयल एनफील्ड 23 नवंबर को गोवन क्लासिक 350 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नई रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 कंपनी की पांचवीं 350cc मोटरसाइकिल होगी जिसमें नया J-सीरीज इंजन होगा। रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल क्लासिक 350 पर आधारित एक बॉबर बाइक है। रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 क्लासिक 350 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। सबसे बड़ा बदलाव सीटिंग और हैंडलबार में होगा।
रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 में एक बड़ा एप-हैंगर स्टाइल बार है, जबकि सीट को बॉबर लुक देने के लिए बड़े करीने से डिज़ाइन किया गया है। गोवन क्लासिक 350 में पिलियन सीट का विकल्प होगा, जो संभवतः शॉटगन 650 जैसा ही सेटअप होगा। मोटरसाइकिल में मेटियोर 350 की तरह आगे की ओर सेट किए गए फुटपेग भी हैं, साथ ही एक गोलाकार टेल लैंपऔर एक गोल हेडलैंप भी है।
रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 में जे-सीरीज इंजन होगा जो क्लासिक 350, मेट्योर 350, हंटर 350 और बुलेट 350 में लगा है। 349 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन 20 बीएचपी और 27 एनएम टॉर्क पैदा करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इंजन के उसी स्टेट ऑफ ट्यून में रहने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 और बाकी 350 सीरीज के बीच एक बड़ा अंतर इसका पेंट जॉब होगा। रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 को चमकीले रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस महीने के अंत में लॉन्च होने पर, रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 350 सीसी रेंज में सबसे महंगी पेशकश हो सकती है।

