एसबीआई क्रेडिट कार्ड यह खबर बहुत अहम् है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया है, जिसमें यूटिलिटी बिल पेमेंट, फाइनेंस चार्ज, रिवॉर्ड पॉइंट और ट्रांजेक्शन चार्ज में बढ़ोतरी शामिल है। ये बदलाव 1 नवंबर 2024 से लागू हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने क्रेडिट कार्ड धारकों पर अब और कितना बोझ बढ़ेगा।
जानकारी के मुताबिक एसबीआई क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट पर अब 1 फीसदी सरचार्ज लगेगा। लेकिन यह सरचार्ज तभी देना होगा, जब एक बिलिंग साइकिल में कुल बिल 50,000 रुपये से ज्यादा हो। यह सरचार्ज बिजली, गैस और पानी जैसी जरूरी सेवाओं पर लागू होगा। अगर एक ही बिलिंग साइकिल में बिल 50,000 रुपये से कम है तो कोई अतिरिक्त सरचार्ज नहीं लगेगा। यूटिलिटी बिल पर नए सरचार्ज के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर भी अपने चार्ज बढ़ा रहा है। अब 1 नवंबर 2024 यानि आज से सभी अनसिक्योर्ड SBI क्रेडिट कार्ड के लिए फाइनेंस चार्ज बढ़कर 3.75 फीसदी प्रति महीने हो जाएगा।
सभी ट्रांज़ैक्शन पर मंथली इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंस फी देय है, जिसमें कार्डहोल्डर द्वारा अपनी शेष राशि का पूरा भुगतान न करने की स्थिति में ट्रांज़ैक्शन की तारीख़ से अवैतनिक EMI किस्तें शामिल हैं, और कार्डहोल्डर द्वारा निकाली गई सभी नकद राशियों पर जब तक कि उनका भुगतान न हो जाए। ध्यान रहे कि नकद निकासी पर वित्त शुल्क लेन-देन की तिथि से लेकर भुगतान पूरा होने तक लागू होते हैं।

