टाटा नेक्सन एसयूवी को अब आप दो सनरूफ ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। अब आपको पेट्रोल और डीजल वर्जन में भी पैनोरमिक सनरूफ का सपोर्ट मिलेगा। वहीं नेक्सन खरीदने पर आप फेस्टिव ऑफर के तहत डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। नेक्सन के सभी वर्जन में दो अलग-अलग सनरूफ ऑप्शन मिलेंगे। पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल के सस्ते वेरिएंट में वॉयस-असिस्टेड सिंगल-पैन सनरूफ दिया गया है। जबकि महंगे टॉप-ऑफ-द-लाइन फियरलेस + ट्रिम में वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।
सिंगल-पैन सनरूफ वाली नेक्सन पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है। डीजल में नेक्सन सिंगल-पैन सनरूफ एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये से शुरू होती है। पेट्रोल-पावर्ड नेक्सन की पैनोरमिक सनरूफ कीमत 13.59 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि डीजल में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है।
पैनोरमिक विकल्प वाला सबसे महंगा मॉडल नेक्सन डार्क एडिशन डीजल है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.79 लाख रुपये है। साथ ही, यह पूरी नेक्सन रेंज में सबसे महंगा मॉडल है।
Tata Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 15.79 लाख रुपये के बीच है। टाटा नेक्सन CNG को भी इसी साल लॉन्च किया गया है। यह 1.2-लीटर turbo petrol engine और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, साथ ही इसमें कई ट्रांसमिशन ऑप्शन भी दिए गए हैं।

