टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हैचबैक कार टोयोटा ग्लैंजा का फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन पेश करने की घोषणा की। ग्लैंजा के इस एडिशन को त्योहारी अवधि के दौरान बेहतर स्टाइल, प्रदर्शन और आराम के साथ उनके ड्राइविंग अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कार की बुकिंग सभी टोयोटा डीलरशिप पर शुरू हो गई है। ग्राहक नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर जाकर या फिर ऑनलाइन कार बुक कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, टोयोटा ग्लैंजा 13 स्पेशल TGA पैकेज से लैस है। टोयोटा ग्लैंजा फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन चुनने वाले ग्राहकों के लिए TGA पैकेज 31 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेंगे। कार में प्रीमियम क्रोम और ब्लैक बॉडी साइड मोल्डिंग, बैक डोर गार्निश क्रोम और ORVM गार्निश क्रोम है. टोयोटा ग्लैंजा की स्टाइलिश अपील को रियर बंपर, फेंडर के साथ-साथ रियर रिफ्लेक्टर और वेलकम डोर लैंप पर क्रोम गार्निश के साथ और भी बढ़ाया गया है, जो इसे प्रीमियम टच देते हैं।
टोयोटा ग्लैंजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹ 6,86,000 है। टोयोटा ग्लैंजा के फेस्टिव लिमिटेड एडिशन की घोषणा करते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के उपाध्यक्ष सबरी मनोहर ने कहा, “हमारा लक्ष्य टोयोटा ग्लैंजा के ‘फेस्टिव लिमिटेड एडिशन’ की शुरुआत के साथ इस त्योहारी सीजन के दौरान अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त उत्साह लाना है। ग्लैंजा हमेशा से अपने डायनामिक-स्पोर्टी डिज़ाइन, उन्नत सुविधाओं और शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। इस सीमित संस्करण के साथ, हम इसकी अपील को और भी बढ़ा रहे हैं।

