सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक गिरावट के साथ खुले। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 0.28% गिरकर 26,106 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 288 अंक बढ़कर 85,284 पर खुला। कारोबार की शुरुआत में व्यापक सूचकांक लाल निशान में खुले। इसके अलावा बैंक निफ्टी इंडेक्स भी 173 अंक गिरकर 53,661 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 744 और निफ़्टी में 219 अंकों गिरावट नज़र आ रही थी.
कारोबार की शुरुआत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 में हिंडाल्को, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और ब्रिटानिया सबसे ज्यादा लाभ में रहे। 30 सितंबर को निफ्टी 50 में हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, एमएंडएम और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। एनएसई निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.66 प्रतिशत बढ़कर 10,232.05 पर पहुंच गया। यह लिस्टिंग के बाद से उच्चतम स्तर है। इंडेक्स की बढ़त में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाटा स्टील लिमिटेड का सबसे ज्यादा योगदान रहा।
सोमवार की सुबह छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मूल्य को मापने वाला यूएस डॉलर इंडेक्स (डीएक्सवाई) 0.03% बढ़कर 100.45 पर कारोबार कर रहा था। वेलस्पन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों ने दो दिन की गिरावट को थामा। कंपनी के शेयर में करीब 6% का उछाल देखा गया। सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में 57,359 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह पिछले नौ महीनों में सबसे ज़्यादा निवेश है। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती है। डिपॉजिटरी डेटा के अनुसार, इस निवेश ने 2024 में भारतीय इक्विटी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश को 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है।

