अमेरिकी बाजारों में दिखी जबरदस्त तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1359.51 अंकों की तेजी के साथ 84,544.31 अंकों के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 375.15 अंकों की तेजी के साथ 25,790.95 अंकों के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। इस तेज बढ़त के बीच बीएसई सेंसेक्स ने आज 84,694.46 अंकों और निफ्टी 50 ने 25,849.25 अंकों पर पहुंचकर अपना नया सर्वकालिक उच्च स्तर छू लिया।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 5.37 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक 4.47 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 3.85 फीसदी, लार्सन एंड टूब्रो 2.95 फीसदी, भारती एयरटेल 2.65 फीसदी, नेस्ले इंडिया 2.51 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 2.49 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 2.09 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
इनके अलावा Kotak Mahindra Bank, Tech Mahindra, Maruti Suzuki, Tata Steel, HDFC Bank, Powergrid, HCL Tech, Bajaj Finserv, UltraTech Cement, ITC, Reliance Industries, Sun Pharma, Infosys, Tata Motors, Axis Bank, NTPC हरे निशान में बंद हुए। जबकि Bajaj Finance, TCS, IndusInd Bank और State Bank of India के शेयर नुकसान में बंद हुए। एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

