लगातार 3 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्सों में आज नीचे के स्तर से बड़ी तेज़ी लौटी। सोमवार को सेंसेक्स 375.61 अंकों की बढ़त के साथ 81,559.54 अंकों पर बंद हुआ वहीँ निफ्टी 84.25 अंकों की छलांग के साथ 24,936.40 अंकों पर क्लोज हुआ।
सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में HUL के शेयर सबसे ज्यादा 2.84 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा ICICI Bank के शेयर 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, ITC के शेयर 1.95 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, Kotak Mahindra Bank के शेयर 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, Indusind bank के शेयर 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं Techmahindraके शेयर में सबसे ज्यादा 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा Tata Steel 1.16 फीसदी, NTPC 1.10 फीसदी, Tata Motors 0.71 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ।
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार 3 दिन गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंकों के नुकसान के साथ 81,183.93 अंकों पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 50 भी 292.95 अंकों के नुकसान के साथ 24,852.15 अंकों पर बंद हुआ था।

