पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजारों में आयी गिरावट से देश की शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 2,01,699.77 करोड़ रुपये की कमी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का market cap 60,824.68 करोड़ रुपये घटकर 19,82,282.42 करोड़ रुपये रह गया। वहीँ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का m-cap 34,136.66 करोड़ रुपये घटकर 16,12,762.51 करोड़ रुपये रह गया।
भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 29,495.84 करोड़ रुपये घटकर 6,98,440.13 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 8,379.54 करोड़ रुपये घटकर 8,76,207.58 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,061.44 करोड़ रुपये घटकर 7,89,819.06 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैप 16,381.74 करोड़ रुपये घटकर 6,57,009.14 करोड़ रुपये रह गया। ICICI bank का m- cap 15,169.76 करोड़ रुपये घटकर 8,51,204.65 करोड़ रुपये और ITC का market cap 250.11 करोड़ रुपये घटकर 6,27,337.65 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्किट कैपिटल 14,179.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,919.73 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण भी 3,735.35 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,941.78 करोड़ रुपये हो गया। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, Airtel, ICICI Bank, Infosys, State Bank of India, Hindustan Unilever, LIC और ITC का स्थान रहा।

