बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 147 अंकों की बढ़त के साथ 81,053 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी आज 41 अंकों की बढ़त के साथ 24,811 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त Grasim में 2.65 फीसदी, Tata Consumer में 2.42 फीसदी, Bharti Airtel में 1.60 फीसदी, appllo hospital में 1.37 फीसदी और Tata Steel में 1.37 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट Wipro में 1.37 फीसदी, NTPC में 1.25 फीसदी, Tata Moters में 1.22 फीसदी, Mahindra and Mahindra में 1.21 फीसदी और Dr Reddys में 1.17 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी Bank में 0.59 फीसदी, निफ्टी Financial services में 0.45 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.62 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.67 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.67 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.57 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.47 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.86 फीसदी और निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Oil and Gas में 0.23 फीसदी, निफ्टी Healthcare index में 0.11 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.14 फीसदी, निफ्टी Media में 0.19 फीसदी, निफ्टी IT में 0.16 फीसदी और निफ्टी Auto में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

