शुक्रवार को शेयर बाजार में ज़ोरदार तेज़ी देखी गयी, जिसके चलते देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में 1,40,863.66 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बेहतर कारोबारी उम्मीदों के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस में सबसे ज्यादा तेजी रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 67,477.33 करोड़ रुपये बढ़कर 15,97,946.44 करोड़ रुपये हो गया।
इंफोसिस का भी बाजार मूल्यांकन 36,746.21 करोड़ रुपये बढ़कर 7,72,023.49 करोड़ रुपये हो गया। Bharti Airtel का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 8,45,123.87 करोड़ रुपये और ICICI Bank का 8,36,115.19 करोड़ रुपये हो गया। ITC का मूल्यांकन 8,569.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,28,399.10 करोड़ रुपये और Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण 5,311.4 करोड़ रुपये बढ़कर 20,00,076.41 करोड़ रुपये हो गया। HUL का market cap 117.48 करोड़ रुपये बढ़कर 6,45,926.13 करोड़ रुपये हो गया।
वहीँ LIC का मार्केट कैप 47,943.48 करोड़ रुपये घटकर 6,69,058.26 करोड़ रुपये हो गया। HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन 13,064 करोड़ रुपये घटकर 12,43,441.53 करोड़ रुपये और SBI का बाजार मूल्यांकन 10,486.42 करोड़ रुपये घटकर 7,25,080.10 करोड़ रुपये रह गया।
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का अपना स्थान बरकरार रखा, इसके बाद TCS, HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, Infosys, State Bank of India, LIC, Hindustan Unilever और ITC का स्थान रहा।

