19 अगस्त को राखी का त्योहार है, इस त्योहार को उपहारों का त्योहार भी कहा जाता है, भाई अपने त्योहार को तरह-तरह के उपहार देते हैं, रक्षाबंधन को उपहारों का त्योहार भी कहा जाता है। आप भी इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट देने का प्लान ज़रूर कर रहे होंगे, तो क्यों न कुछ हट के जाय किया, बहनों को इसबार कुछ ऐसे उपहार दिए जांय जो उनके जीवन में आगे भी काम आएं, जैसे स्वास्थ्य बीमा, फिक्स्ड डिपाजिट, डिजिटल गोल्ड, म्यूच्यूअल फ़ंड आदि.
इनमें से बहन के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट एक बहुत अच्छा उपहार हो सकता है। यह एफडी आपकी बहन के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगी। कई बड़े और छोटे फाइनेंस बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं।
आप अपनी बहन को हेल्थ इंश्योरेंस प्लान गिफ्ट कर सकते हैं. भारत में अधिकांश बहनों के पास स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं है। इस राखी पर आप अपनी बहन के लिए कोई अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं. उसकी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भरना एक अच्छा उपहार होगा।
आप चाहें तो इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड भी दे सकते हैं। डिजिटल गोल्ड सोने में निवेश करने का एक अच्छा विकल्प है। इसमें कोई डर भी नहीं है। चोरी होने का डर नहीं है।
आप अपनी बहन को म्यूचुअल फंड के रूप में एक बढ़िया तोहफा दे सकते हैं। आप एकमुश्त राशि के म्यूचुअल फंड यूनिट खरीदकर अपनी बहन को दे सकते हैं। आप उसे SIP के ज़रिए निवेश करना भी सिखा सकते हैं।

