सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी-50 और सेंसेक्स दोनों में आज 1 फीसदी की उछाल आई। इस तेजी से निवेशकों ने एक ही दिन में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 819.69 अंकों की तेजी के साथ 79,705.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 250 अंकों की तेजी के साथ 24,367.50 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक स्टॉक्स में आज सबसे ज्यादा बढ़त Eicher Motors (5.68%), Mahindra & Mahindra (3.05%), Mahindra & Mahindra (2.88%), Tata Motors (2.81%) और Tech Mahindr (2.63%) में रही। इसके अलावा सबसे ज्यादा गिरावट HDFC Life (1.09%), Kotak Bank (0.16%), Maruti (0.12%) और Sun Pharma(0.10%) में रही।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी Media में 1.83 फीसद, निफ्टी IT में 1.55 फीसद, निफ्टी FMCG में 0.19 फीसद, निफ्टी Financial Services में 0.63 फीसद, निफ्टी Auto में 1.72 फीसद, निफ्टी Bank में 0.65 फीसद, निफ्टी Midsmall healthcare में 0.38 फीसद, निफ्टी Oil and Gas में 1.33 फीसद, निफ्टी Consumer durables में 0.61 फीसद, निफ्टी health care में 0.47 फीसद, निफ्टी Realty में 1.55 फीसद, निफ्टी Private bank में 0.49 फीसद, निफ्टी PSU Bank में 1.92 फीसद, निफ्टी Pharma में 0.43 फीसद और निफ्टी Metal में 0.77 फीसद दर्ज की गई।

