Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»NPS में सरकार कर सकती है गारंटीड रिटर्न का एलान
    फीचर न्यूज

    NPS में सरकार कर सकती है गारंटीड रिटर्न का एलान

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    nps
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र की NDA सरकार 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में राष्ट्रीय पेंशन योजना यानि NPS से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान कर सकती है, ये एलान NPS में गारंटीड रिटर्न भी हो सकता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनकी आखिरी सैलरी का 50 फीसदी पेंशन के तौर पर देने का वादा किया जा सकता है। NPS योजना का उद्देश्य भारत के नागरिकों को बुढ़ापे के लिए पेंशन और निवेश सुरक्षा प्रदान करना है।

    NPS सुरक्षित और विनियमित बाजार-आधारित रिटर्न के माध्यम से आपकी सेवानिवृत्ति की प्रभावी योजना बनाने के लिए एक दीर्घकालिक बचत मार्ग प्रदान करता है। इसे पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा विनियमित किया जाता है। PFRDA द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट NPS के तहत सभी संपत्तियों का पंजीकृत मालिक है। 18 से 70 वर्ष की आयु के बीच आने वाला कोई भी व्यक्तिगत नागरिक (निवासी और अनिवासी दोनों) NPS में शामिल हो सकता है। NPS लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देता है।

    NPS अकाउंट ऑनलाइन खोलने के लिए आपको CRA की वेबसाइट पर जाना होगा। फिलहाल CAMS, KFin Technologies और Protean eGov Technologies की वेबसाइट पर जाकर NPS अकाउंट खोल सकते हैं। तीनों में से किसी एक की वेबसाइट पर जाएं। आपको मोबाइल नंबर, पैन और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा। इसे दर्ज के बाद आपको मोबाइल और ईमेल पर PRAN नंबर मिल जाएगा और आपका NPS अकाउंट खुल जायेगा।

    NPS अकाउंट अगर ऑफलाइन खोलना है तो आपको अपने नजदीकी पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoP) जाना होगा। ये PoP बैंक, पोस्ट ऑफिस या सरकारी ऑफिस हो सकते हैं। आप PFRDA की वेबसाइट पर जाकर PoP की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। आपको PoP पर जाकर अपना KYC करवाना होगा। इसके बाद आप एनपीएस टियर 1 अकाउंट में 500 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।

    budget guaranteed return NDA govt nps
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत का विदेशी मुद्रा भण्डार सर्वकालिक ऊंचाई पर
    Next Article शेयर बाजार में NFO की बाढ़, जून में नयी स्कीमों में आया 14,370 करोड़ रुपये का निवेश
    News Desk

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.