आईआईएफएल सिक्योरिटीज से जुड़े संजीव भसीन की कथित बाजार हेरफेर में भूमिका की जांच बाजार नियामक सेबी कर रहा है। नियामक के अधिकारियों ने जांच के हिस्से के रूप में उनके डिजिटल उपकरणों की जांच की है और सबूत एकत्र किए हैं।
आईआईएफ सिक्योरिटीज ने बताया कि भसीन उसके निदेशक मंडल के सदस्य नहीं थे और कंपनी के साथ उनका कार्यकाल समय से पहले समाप्त हो गया था। संजीव भसीन अनुबंध के आधार पर सलाहकार के रूप में IIFL सिक्योरिटीज से जुड़े थे। उनका कार्यकाल 30 जून, 2024 को समाप्त होना था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से भसीन का अनुबंध 17 जून, 2024 से समय से पहले समाप्त हो गया है। आईआईएफ सिक्योरिटीज ने कहा कि संजय भसीन ने हमें SEBI की जांच के बारे में सूचित किया, लेकिन उसका विवरण हमें नहीं बताया गया। इसलिए, हम टिप्पणी नहीं कर पाएंगे।
भसीन बिजनेस टीवी चैनलों पर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, जहां वे स्टॉक आइडिया और बाजार की धारणा पर चर्चा करते हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि भसीन एक निजी कंपनी को कुछ स्टॉक खरीदने के लिए निर्देशित करते थे, जिसके बाद वे टीवी पर इन स्टॉक की सिफारिश करते थे। पर्याप्त खुदरा रुचि उत्पन्न होने और स्टॉक की कीमत बढ़ने के बाद, कंपनी स्टॉक को डंप कर देती थी। जांच भसीन और इस इकाई के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। सेबी द्वारा जांच की जा रही कार्रवाइयों को बाजार की भाषा में ‘पंप एंड डंप’ योजना कहा जाता है।

