Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»Reliance शेयर धारकों ने निदेशक मंडल में इस नियुक्ति का किया विरोध
    फीचर न्यूज

    Reliance शेयर धारकों ने निदेशक मंडल में इस नियुक्ति का किया विरोध

    News DeskBy News DeskJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    reliance
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने सऊदी अरामको के चेयरमैन यासर ओथमान एच अल-रुमायन को कंपनी के निदेशक मंडल में पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, 16 फीसदी से अधिक शेयरधारकों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

    रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दिए नोटिस में कहा कि शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिए अल रुमायन की फिर से नियुक्ति के साथ-साथ निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में हरग्रीव्स खेतान की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। शेयरधारकों ने लंबे समय से कंपनी के कार्यकारी पीएमएस प्रसाद को अगले पांच साल के लिए निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी।

    नोटिस में कहा गया है कि अल रुमायन को फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव के पक्ष में 83.97 फीसदी और इसके खिलाफ 16.02 फीसदी वोट पड़े। अल-रुमायन सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष के प्रमुख भी हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंडों में से एक है। अल-रुमायन को पहली बार 2021 में तीन साल के कार्यकाल के लिए रिलायंस के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया था। उनका पहला कार्यकाल 18 जुलाई 2024 को समाप्त हो रहा है। और अब उन्हें 18 जुलाई 2029 तक के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।

    खेतान एंड कंपनी में भागीदार खेतान को 1 अप्रैल 2024 से पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया था। लेकिन करीब 13 फीसदी शेयरधारकों ने उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ भी मतदान किया। 87.15 फीसदी शेयरधारकों ने उनकी नियुक्ति के पक्ष में मतदान किया।

    Aramco board of director Reliance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleSBI के इन फंडों ने निवेशकों को किया मालामाल
    Next Article ‘डीपटेक’ स्टार्टअप्स में वृद्धि मगर फंडिंग में आयी गिरावट
    News Desk

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.