टॉप-अप होम लोन एक ऐसा लोन है जो उन घर खरीदारों को दिया जाता है जिन्होंने पहले ही होम लोन ले रखा है। इस लोन से लोग अपनी मौजूदा लोन राशि के अलावा और भी लोन ले सकते हैं. टॉप अप लोन पर आपको अपने मौजूदा ऋणदाता से बेहतर डील मिलती है। इससे आपकी उधार लेने की कुल लागत कम हो जाती है। टॉप अप होम लोन आपके कर्ज को प्रबंधित करने का एक किफायती समाधान है। यदि आप पुनर्भुगतान के लिए छोटी अवधि चुनते हैं तो टॉप-अप होम लोन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है।
टॉप अप होम लोन पर ब्याज दरें आमतौर पर नियमित होम लोन दरों से थोड़ी अधिक होती हैं। ये उधारकर्ता की प्रोफ़ाइल पर भी निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए, एसबीआई की टॉप अप होम लोन दर 8.80 प्रतिशत से 11.30 प्रतिशत के बीच है। उधारकर्ता के बढ़ते जोखिम के कारण यह दर थोड़ी अधिक है। इन दरों के बीच का अंतर आमतौर पर 1 से 2 प्रतिशत के बीच होता है।
यदि ग्राहक बिना कोई किस्त चूके 12 महीने तक होम लोन चुकाता है, तो वह होम लोन टॉप-अप का लाभ उठाने के लिए पात्र हो जाता है। बैंक द्वारा स्वीकृत राशि नियमित होम लोन में चुकाई जाने वाली मासिक किस्तों पर भी निर्भर करेगी। यदि आपको होम लोन के अलावा अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, तो टॉप-अप होम लोन एक अच्छा विकल्प है। इससे आपको पर्सनल लोन के लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा. कई बार होम लोन के अलावा भी कुछ अतिरिक्त खर्चे होते हैं। होम लोन टॉप अप इन खर्चों को पूरा कर सकता है।

