अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग सोना तो खरीदते ही हैं मगर अन्य कीमती सामान जैसे कार आदि भी खरीदते हैं। क्या आप भी अक्षय तृतीया पर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, अगर ऐसा है तो आपको कार लोन ब्याज दरों के बारे में पता होना चाहिए।
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में कार लोन पर शुरुआती ब्याज दर 8.75 फीसदी है. एसबीआई के अलावा केनरा बैंक, पीएनबी, इंडियन बैंक भी 8.75 फीसदी की शुरुआती दर पर कार लोन दे रहे हैं। अगर आप चार साल के लिए 10 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं तो इस पर ईएमआई करीब 24,600 रुपये होगी।
निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी द्वारा 9.40 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन की पेशकश की जा रही है। अगर आप 4 साल के लिए 10 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं तो ईएमआई 24,900 रुपये प्रति माह होगी।
सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक 8.85 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। अगर आप चार साल के लिए 10 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं तो इस पर ईएमआई करीब 24,650 रुपये होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में कार लोन पर ब्याज दर 8.90 फीसदी से शुरू होती है. अगर आप चार साल के लिए 10 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं तो इस पर ईएमआई करीब 24,700 रुपये होगी।

