वेस्ट एशिया में ईरान इज़राइल के बीच तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार गिरावट में खुले। कल रात ईरान पर इज़राइल के हमले के बाद बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 372 अंक और निफ्टी 113 फिसलकर कारोबार कर रहा है।
ऑटो, आईटी, पीएसयू शेयर, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और पीएसई इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ खुले हैं।
सेंसेक्स पैक में ITC, Bharti Airtel, HDFC Bank और HUL टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल है। वहीं Tata Steel, Titan Company, Kotak Mahindra Bank, M&M, Power Grid, Sun Pharma, NTPC, Maruti Suzuki, SBI, Bajaj Finserv, NTPC, Tech Mahindra, Reliance, Wipro, IndusInd Bank, TCS Nestle, Asian Paints, Tata Motors और Infosys गिरावट के साथ खुले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह इजराइज की ओर से कुछ दिनों पहले हुए ईरानी हमलों का जवाब दिया गया। इसमें इजराइन ने ईरान के कुछ शहरों पर हमले किए हैं, जिसके कारण बाजार उठापटक देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। एशिया में टोक्यो, सियोल, हांगकांग, जकार्ता, शंघाई और बैंकॉक के साथ सभी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल में उछाल देखा जा रहा है।

