गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में खरीदारी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 42 अंकों की बढ़त और एनएसई का निफ्टी 32 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. सबसे ज्यादा खरीदारी पीएसयू बैंक, फिनसर्विस, ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिल रही है। हालांकि, हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है।
पावर ग्रिड, एमएंडएम, भारती एयरटेल, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक,जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे. वहीँ एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन, एनटीपीसी, आईटीसी और एशियन पेंट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
वैश्विक बाजारों में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सियोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बुधवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए। कच्चे तेल में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

