आजकल हर कोई कम से कम एक कार का मालिक तो बनना ही चाहता है, कहने का मतलब कारों को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। कई बैंक और एनबीएफसी कार लोन देते हैं, ऐसे में आप एक छोटी सी अग्रिम राशि चुकाकर कार लोन पर ले सकते हैं।लेकिन आपको हमेशा अपनी सैलरी और अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कार खरीदनी चाहिए। अब बड़ा सवाल ये बनता है है कि यह कैसे पता चलेगा कि कितनी सैलरी पर 20 लाख रुपये तक की कार खरीदना सही रहेगा। इसके लिए एक नियम है 20/4/10 का नियम जो आपको बताता है कि आप किस कीमत पर कार खरीद सकते हैं।
कार लोन लेते समय 20/4/10 नियम काम आता है। यह नियम आपको बताता है कि कितनी रकम और कितनी अवधि के लिए कार लोन लेना चाहिए। यह ग्राहक की वित्तीय स्थिति के अनुसार प्रतिक्रिया देता है। इस नियम के मुताबिक, आप तभी कार खरीद सकते हैं जब आप ये तीन शर्तें पूरी करते हों. 20/4/10 नियम के मुताबिक कार लेते समय आपको 20 फीसदी या उससे ज्यादा का डाउन पेमेंट करना चाहिए. अगर आप ऐसा कर सकें तो नियम की पहली आवश्यकता पूरी हो गयी।
ये नियम कहता है कि ग्राहकों को 4 साल या उससे कम अवधि के लिए कार लोन लेना चाहिए। यानी लोन की अवधि अधिकतम 4 साल होनी चाहिए. ऐसे में आपको वही कार खरीदनी चाहिए जिसका लोन आप 4 साल के अंदर चुका सकें।
ये नियम कहता है कि आपकी कुल परिवहन लागत (कार ईएमआई सहित) आपके मासिक वेतन के 10 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। ईएमआई के अलावा, परिवहन लागत में ईंधन और रखरखाव खर्च भी शामिल है। अब आपको वही कार खरीदनी चाहिए जिसमें आप ये तीनों जरूरतें पूरी कर सकें।

