भारतीय शेयर बाजार की बुधवार को सकारात्मक शुरुआत हुई है। निफ्टी और सेंसेक्स समेत सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 218 अंको की तेज़ी दिखाई दे रही है वहीँ निफ्टी में 58 अंकों की उछाल नज़र आ रही है. कल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स पहले बार 75 हज़ार के पार पहुंचा था लेकिन बाद में बाजार में गिरावट आ गयी थी.
ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा और कमोडिटी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। लार्ज कैप, स्मॉल कैप और मिड कैप तीनों तरह के शेयरों में तेजी का रुख है।
भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस, कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, आईटीसी, एचयूएल, नेस्ले, टेक महिंद्रा, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और एलएंडटी फायदे में हैं। वहीं विप्रो, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा घाटे में हैं।
एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई के बाजारों में गिरावट है. वहीं, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार लगभग सपाट बंद हुए। Dow में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली. हालांकि, टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

