अगर आप होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या किसी अन्य प्रकार का लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए क्रेडिट स्कोर बहुत महत्वपूर्ण है। लोन लेने की इच्छा रखने वालों के लिए क्रेडिट स्कोर हमेशा अच्छा रहना चाहिए, लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है. लोन की किस्त चूकने या खराब वित्तीय व्यवहार के कारण क्रेडिट स्कोर 500 से नीचे चला जाता है और इसे दोबारा ठीक करना एक चुनौती होती है। हालाँकि कुछ अनुशासन के साथ आप अपना क्रेडिट स्कोर सुधार सकते हैं. यहाँ हम इस बारे में कुछ टिप्स दे रहे हैं.
क्रेडिट बिल्डर ऋण आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकता है। इस लोन में उधार ली गई रकम बहुत कम होती है. लोन लेने पर व्यक्ति इस लोन से प्राप्त राशि को अपने बचत खाते में ही रखता है। ऐसे में जब आप समय पर लोन चुकाते हैं तो इसकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को दे दी जाती है. ये उपाय भी आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है.
सुरक्षित क्रेडिट कार्ड लेना अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है। सुरक्षित कार्ड पाने के लिए आपको बैंक में एफडी करानी होती है. एफडी के मूल्य के अनुसार आपको क्रेडिट सीमा दी जाती है। इस कार्ड का सावधानीपूर्वक उपयोग करके आप आसानी से अपना सिबिल स्कोर बढ़ा सकते हैं।
अगर किसी रिश्तेदार या परिवार के ऐसे सदस्य जिसका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, उसके क्रेडिट कार्ड पर अधिकृत उपयोगकर्ता बनकर अपना क्रेडिट स्कोर आसानी से बढ़ा सकते हैं। क्रेडिट स्कोर बढ़ाते समय आपको जितना संभव हो अपने क्रेडिट उपयोग का उतना कम रखना चाहिए।

