भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, अप्रैल महीने में सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं इन छुट्टी वाले दिनों में भी पूरे देश भर में उपलब्ध रहेंगी।
1 अप्रैल को आइजोल, चंडीगढ़, गंगटोक, कोलकाता, शिलांग और शिमला को छोड़कर पूरे देश में सालाना क्लोजिंग के कारण बैंक बंद रहेंगे। 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम जन्मदिन और अलविदा जुमा होने के कारण तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 7 अप्रैल को रविवार है. 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
इसी तरह 10 और 11 अप्रैल को ईद के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, ईद की छुट्टी चाँद पर निर्भर होती है। 13 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है. और 14 अप्रैल को रविवार। 15 अप्रैल को बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। 17 अप्रैल को रामनवमी के कारण पर भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, हैदराबाद, जयपुर, शिमला मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
वहीँ 20 अप्रैल को गरिया पूजा के चलते अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 21 अप्रैलको रविवार है. 27 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार और 28 अप्रैलको रविवार है। इसलिए अप्रैल के महीने में बैंक से सम्बंधित कोई काम है तो इन तारीखों का ध्यान रखियेगा।

