वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते बुधवार को भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी के दाम 250 रुपये गिरकर 77,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 22 कैरेट सोने का रेट 65,230 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का रेट 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का रेट 54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 14 कैरेट सोने की कीमत 43,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। सोना 14.10 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,191 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी 0.062 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 24.683 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
वायदा बाजार में 05 अप्रैल 2024 वाला सोना 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 66,375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 03 मई 2024 चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 74,624 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ. वायदा में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण निवेशकों द्वारा तेजी की पोजीशन बनाना है।

