गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 153 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 64 अंक की बढ़त के साथ ओपन हुआ. लेकिन ये तेज़ी और तेज़ होने में ज़्यादा समय नहीं लगा, खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 606 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था वहीँ निफ़्टी में 182 अंकों की उछाल नज़र आ रही थी.
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक में सबसे ज्यादा तेजी Dr. Reddy, Power Grid, Wipro, Tata Consumer और SBI. के शेयरों में देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Apollo Hospital, Bajaj Auto, Maruti, Britannia और Mahindra & Mahindra. के शेयरों में देखी गई।
गुरुवार सुबह तीन सेक्टोरल इंडेक्सों को छोड़कर बाकी सभी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज़्यादा तेज़ी देखने को मिली। निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल , निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस बढ़त वाले इंडेक्सों में शामिल हैं. जिन तीन सेक्टर में गिरावट दिख रही है उनमें निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो शामिल हैं.

