20 मार्च को उतार-चढ़ाव भरे दिन में सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 89.64 अंक की बढ़त के साथ 72,101.69 पर और निफ्टी 21.60 की तेज़ी के साथ 21,839.10 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 74 अंक की गिरावट रही। वहीं मिडकैप इंडेक्स 6 अंक गिरकर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट बंद हुए।
आज निफ्टी के टॉप गेनर्स में Eicher Motors, Maruti Suzuki, Power Grid Corporation, Nestle India और ओएनजीसी शामिल हैं। वहीं Tata Steel, Tata Consumer Products, Tata Motors, Axis Bank और सिप्ला निफ्टी के टॉप लूजर्स रहे हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो Auto, FMCG, Realty, Oil & Gas और पावर में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं metal, pharma, banking और आईटी शेयरों में दबाव रहा।
बाजार के जानकारों का कहना है कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों और प्रत्यक्ष कर संग्रह में मजबूत वृद्धि से उत्साहित भारतीय बाजारों में तेजी आई और मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। FII और DII निवेश में मजबूती से भी बाजार को सपोर्ट मिला। बाजार के ताजा अनुमान के मुताबिक जून में रेट कट की संभावना कम हो गई है. अर्थव्यवस्था में मजबूती के कारण अमेरिकी फेड द्वारा दरों में कटौती में देरी की संभावना है। महंगे वैल्यूएशन के कारण घरेलू बाजार में मिड और स्मॉल कैप के बड़े कैप से पिछड़ने की संभावना है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे कमजोर होकर 83.16 पर बंद हुआ।

