सेबी और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री बॉडी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने कल फंड मैनेजरों से इस महीने से स्मॉल कैप और मिड कैप फंड के लिए अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था जिसका असर आज बाजार में एक बड़ी गिरावट में नज़र आया, स्माल कैप इंडेक्स आज दो प्रतिशत टूट गया जिसकी वजह से सेंसेक्स में 616 और निफ़्टी में 161 अंको की गिरावट दर्ज हुई.
आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी पर सिर्फ फार्मा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। वहीं बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी और मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज के टॉप गेनर्स में Nestle, BAJFINANCE, BAJAJFINSV, ASIANPAINT, TECHM, TCS शामिल हैं। टॉप लूजर्स में Powergrid, Tata steel, SBI, Indusin Bank, NTPC और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में बढ़ते निवेश को लेकर बाजार नियामक सेबी की चिंता के बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि इन फंडों से निकासी के कोई चिंताजनक संकेत नहीं हैं. जानकारों के मुताबिक चिंताओं के बावजूद बेहतर रिटर्न की चाहत में इन फंडों में निवेश जारी रहेगा। पिछले महीने के अंत में SEBI ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से स्मॉल कैप और मिड कैप फंडों में निवेश करने वाले निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को कहा था।

