Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»बायजू कर्मियों की फरवरी बकाया सैलरी मिली
    अन्य

    बायजू कर्मियों की फरवरी बकाया सैलरी मिली

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    byju
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एडटेक कंपनी बायजू इस समय बड़े संकट में है, एक तरफ बड़े निवेशक Byju के संस्थापक रवीन्द्रन को सीईओ के पद से हटाना चाहते हैं दूसरी तरफ कंपनी के 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की तनख्वाहें आर्थिक संकट की वजह से फसी पड़ी हैं हालाँकि अब राहत की बात ये हुई है कि कंपनी ने कर्मचारियों की फरवरी की बकाया सैलरी का एक हिस्सा चुका दिया है।

    बायजू ने रविवार को जानकारी दी है कि कंपनी ने हाल ही में बंद हुए राइट्स इश्यू से जुटाई गई धनराशि का उपयोग करने की अनुमति मिलने के बाद शेष राशि का भुगतान करने का वादा किया है। कंपनी ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा, कि राइट इश्यू फंड उपलब्ध होने के बाद कंपनी शेष राशि का भुगतान करेगी, जिसकी जल्द ही उम्मीद है।

    यह भी कहा कि अंतरिम रूप से कंपनी ने यह सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक फंडिंग की व्यवस्था की है कि कर्मचारियों का दैनिक जीवन बाधित न हो। कंपनी ने निचले स्तर के कर्मचारियों को पूरा भुगतान किया, वहीँ मध्यम से वरिष्ठ कर्मचारियों को वेतन का अभी एक हिस्सा दिया है। कंपनी ने कहा कि 11 मार्च को कर्मचारियों के खातों में वेतन जमा हो जायेगा।

    इससे पहले मिल रही जानकारियों के मुताबिक कंपनी मौजूदा स्थिति के कारण कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में नहीं है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT ) की बेंगलुरु बेंच ने बायजू को निवेशकों के साथ मामले का निपटारा होने तक राइट्स इश्यू से मिलने वाली आय को एक अलग खाते में रखने का आदेश दिया था। ये आय करीब 25-30 करोड़ डॉलर है. कंपनी ने कहा कि कोई फंड नहीं निकाला गया है, वर्तमान में लगभग 533 मिलियन डॉलर जमा हैं।

    byju NCLT ravindran salary
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपिछले हफ्ते टॉप 10 में सात का पूंजीकरण बढ़ा
    Next Article SEBI और AMFI ने म्यूच्यूअल फण्ड निवेशकों के लिए बड़ा फैसला लिया
    News Desk

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.