गिरावट के साथ शुरू हुआ भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 305 अंक की बढ़त लेकर 73,095 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 76.30 अंक बढ़कर 22,198 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे ज़्यादा तेजी TATA, TCS, PowerGrid, IndusInd Bank और सनफार्मा में दर्ज हुई। वहीं सबसे अधिक गिरावट Hero Motors, Bajaj Finance, SBI, Bajaj Finserv और डिविस लैब के शेयर में दर्ज हुई। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज़्यादा आज जिन शेयरों में हलचल रही उनमें एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टीसीएस और वोडाफोन आइडिया शामिल रहे. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, हेवेल्स इंडिया, एबीबी, टाटा मोटर्स और टीसीएस का नाम रहा.
सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.07 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में दर्ज हुई। निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट दर्ज हुई। वहीँ पिछले कई कारोबारी सत्रों से अपर सर्किट

