सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,10,106.83 करोड़ रुपये बढ़ गया। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), एसबीआई, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। जिन निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश किया उन्हें सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इस बीच, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 38,477.49 करोड़ रुपये की गिरावट आई। यानी उनके निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा.
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. इसके बाद क्रमश: TCS, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, Infosys, एसबीआई, LIC, भारती एयरटेल, Hindustan Uniliver और आईटीसी का स्थान रहा।
पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 716.16 अंक या 0.97 फीसदी चढ़ा. समीक्षाधीन सप्ताह में reliance industries का market cap 43,976.96 करोड़ रुपये बढ़कर 20,20,470.88 करोड़ रुपये हो गया. शुक्रवार को तेल से लेकर telecom sector में काम करने वाले समूह के शेयर अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर 2,996.15 रुपये पर पहुंच गए. सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 27,012.47 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,808.72 करोड़ रुपये हो गया। वहीं LIC का बाजार पूंजीकरण 17,235.62 करोड़ रुपये बढ़कर 6,74,655.88 करोड़ रुपये हो गया. ITC का बाजार पूंजीकरण 8,548.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,13,640.37 करोड़ रुपये और HUL का मूल्यांकन 4,534.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,574.38 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्य 4,149.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,735.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बुधवार को बाजार मूल्यांकन के लिहाज से SBI पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई। इसने वैल्यूएशन के मामले में आईटी कंपनी Infosys को पीछे छोड़ दिया। समीक्षाधीन सप्ताह में Bharti Airtel का बाजार मूल्यांकन 3,855.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,34,196.63 करोड़ रुपये और HDFC bank का 793.21 करोड़ रुपये बढ़कर 10,79,286.5 करोड़ रुपये हो गया. इस प्रवृत्ति के विपरीत, TCS का मूल्यांकन 27,949.73 करोड़ रुपये घटकर 14,66,030.97 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 10,527.76 करोड़ रुपये घटकर 6,96,045.32 करोड़ रुपये रह गया।

