शेयर बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स निफ्टी ने आज अपना नया आल टाइम हाई बनाया, अबतक हुए दिन के कारोबार में निफ़्टी का नया शिखर 22,297 अंक रहा, वहीं बीएसई का सेंसेक्स इस समय खबर लिखे जाने तक करीब 77 अंक की तेजी के साथ 73235 अंक के स्तर ट्रेड कर रहा है। निफ़्टी भी इस समय अपने निचले स्तर 22,244 पर ट्रेड करता हुआ दिख रहा है.
शेयरों में तेज़ी और 731 गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। वहीं 113 कंपनियों के शेयर के दाम सपाट खुले। आज 176 कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 5 कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा 117 कंपनियों के शेयरों में कारोबार शुरू होते ही अपर सर्किट लग गया वहीँ 45 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ है। इ
टॉप 5 कम्पनियाँ जो आज सबसे ज़्यादा गेनर्स में शामिल हैं उनमें टाइटन, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, एलटीआई माइंड ट्री और हीरो मोटोकार्प शामिल है, इसी तरह टॉप लूज़र्स में भारती एयरटेल बीपीसीएल, एशियन पेंट, एनटीपीसी और
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर शामिल है.

