Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»पिछले हफ्ते LIC के बाजार पूंजीकरण को सबसे ज़्यादा नुक्सान
    इक्विटीज

    पिछले हफ्ते LIC के बाजार पूंजीकरण को सबसे ज़्यादा नुक्सान

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    If you love your wife then LIC's Jeevan Sathi policy is the best friend.
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 71,414.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई। भारतीय जीवन बीमा निगम को सर्वाधिक नुकसान हुआ। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में एलआईसी के अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

    वहीँ भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। इन कंपनियों का मूल्यांकन सामूहिक रूप से 62,038.86 करोड़ रुपये बढ़ गया। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 831.15 अंक या 1.16 फीसदी चढ़ा. समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 26,217.12 करोड़ रुपये घटकर 6,57,420.26 करोड़ रुपये रह गया. टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 18,762.61 करोड़ रुपये घटकर 14,93,980.70 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का मार्केट कैप 13,539.84 करोड़ रुपये घटकर 5,05,092.18 करोड़ रुपये रह गया।

    HUL का बाजार मूल्यांकन 11,548.24 करोड़ रुपये घटकर 5,58,039.67 करोड़ रुपये रह गया. भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 703.60 करोड़ रुपये घटकर 6,30,340.9 करोड़ रुपये रह गया। RIL का बाजार मूल्यांकन 642.62 करोड़ रुपये घटकर 19,76,493.92 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज बुधवार को 20 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी थी।

    हालांकि, दिन के अंत में यह 19.93 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ। इस प्रवृत्ति के विपरीत, सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 27,220.07 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,585.09 करोड़ रुपये हो गया. सप्ताह के दौरान इंफोसिस ने 13,592.73 करोड़ रुपये जोड़े और इसका मूल्यांकन 7,06,573.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,684.58 करोड़ रुपये बढ़कर 10,78,493.29 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 8,541.48 करोड़ रुपये बढ़कर 7,17,796.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, एलआईसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

    LIC market capitalisation sensex -nifty
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफरवरी में अबतक FPI ने भारतीय बाजार से निकाले 6,112 करोड़ रुपये
    Next Article क्या आपने Fastag KYC पूरी की, अगर नहीं तो जल्दी करें
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.