सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे बड़े लाभार्थी भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक थे। एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 86,146.47 करोड़ रुपये बढ़कर 6,83,637.38 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान एसबीआई का बाजार मूल्य 65,908.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,46,365.02 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह निवेशकों ने महज 5 दिनों में 1,52,054 लाख करोड़ रुपये कमाए.
शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एलआईसी और एसबीआई का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। इन कंपनियों का बाजार मूल्यांकन सामूहिक रूप से 2,18,598.29 करोड़ रुपये बढ़ गया। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 1,06,631.39 करोड़ रुपये की गिरावट आई। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 490.14 अंक गिर गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 86,146.47 करोड़ रुपये बढ़कर 6,83,637.38 करोड़ रुपये हो गया। LIC का शेयर सोमवार को पहली बार 1,000 रुपये के स्तर पर पहुंचा. एसबीआई का बाजार मूल्य इस दौरान 65,908.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,46,365.02 करोड़ रुपये हो गया.
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर रही. इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, Infosys, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। इंफोसिस का मूल्यांकन 10,044.09 करोड़ रुपये घटकर 6,92,980.35 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 9,779.06 करोड़ रुपये घटकर 7,09,254.77 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,013.53 करोड़ रुपये घटकर 5,69,587.91 करोड़ रुपये रह गया।

