सोमवार को एक बड़ी उछाल के बाद आज मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट में बंद हुए। बाजार के सभी सेक्टोरल सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 801 अंक या 1.11 प्रतिशत गिरकर 71,139 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 215 अंक या 0.99 प्रतिशत गिरकर 21,522 अंक पर बंद हुआ। आज के कारोबारी सत्र के दौरान बैंक निफ्टी ज्यादा संयमित नजर आया और सिर्फ 74 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 45,367 अंक पर बंद हुआ।
आज एनएसई पर चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात लगभग बराबर रहा. पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में बढ़त देखने को मिली है। ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, फिन सर्विस, एनर्जी, इंफ्रा और सर्विस सेक्टर के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में बड़े और मिडकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. वहीं स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 15,673 अंक पर बंद हुआ.
एसबीआई, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचयूएल और पावर ग्रिड बढ़त के साथ बंद हुए। वहीँ बजाज फाइनेंस, टाइटन, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, आईटीसी, एलएंडटी, सन फार्मा, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टीसीएस, टाटा स्टील, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा गिरावट के साथ बंद हुए।

