पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने जा रहे लोगों के लिए ये खबर कुछ ख़ास है. यहाँ हम ऐसी क्रेडिट कार्डों के बारे में जानकारी देंगे जो कम वार्षिक शुल्क लेते हैं और रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक जैसे कई लाभ प्रदान करते हैं।
इनमें से एक कार्ड है Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड जिसका एक बड़ा फायदा यह है कि इस पर कंपनी द्वारा कोई annual fee नहीं ली जाती है। यह लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड होता है जिसमें प्राइम अमेज़न मेंबर्स को खरीदारी पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है वहीं नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3 फीसदी कैशबैक दिया जाता है। इस कार्ड के जरिए फ्यूल सरचार्ज में एक फीसदी की छूट भी मिलती है.
दूसरा कार्ड है एसबीआई सिंपली क्लिक क्रेडिट कार्ड जिसका वार्षिक शुल्क 499 रुपये है। इस कार्ड को लेने पर ज्वाइनिंग शुल्क के बराबर राशि का अमेज़ॅन वाउचर दिया जाता है। अगर आप एक वित्तीय वर्ष में 1 लाख रुपये से अधिक खर्च करते हैं तो annual charge माफ कर दिया जाएगा। इसमें हर 100 रुपये खर्च करने पर आपको एक रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है जिसकी वैल्यू 0.25 रुपये होती है।
तीसरा कार्ड है स्विगी एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड जो एक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड की सालाना फीस 500 रुपये है. इसमें स्विगी से खाना ऑर्डर करने पर आपको 10 फीसदी कैशबैक (अधिकतम 1500 रुपये) मिलता है. अगर आप एक साल में 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं तो सालाना फीस यहाँ भी माफ कर दी जाएगी.
चौथा कार्ड है इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जिसमें कार्ड जारी होने के 30 दिनों के भीतर ईंधन भरवाने पर आपको 250 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। इसके अलावा प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने पर आपको 5 रिवॉर्ड पॉइंट का लाभ मिलता है।

