वैश्विक बाज़ारों से मिले जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्स करीब 499 अंक कमजोर दिख रहा है. वहीं निफ्टी भी 127 गिरावट में नज़र आ रहा है.लगभग ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी पर सिर्फ आटो, मेटल, रियल्टी इंडेक्स ही तेज़ी में हैं. बैंक, आईटी, फाइनेंशियल, फार्मा और एफएमसीजी बाजार पर दबाव बना रहे हैं. शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंकों तक नीचे चला गया था जबकि निफ़्टी भी खबर लिखे जाने लगभग 150 अंक का लो बना चूका है. हैवीवेट शेयरों में मिलजुला ट्रेंड है. सेंसेक्स 30 के 16 शेयर लाल निशान में दिख रहे हैं. आज के टॉप गेनर्स में BAJFINANCE, ASIANPAINT, SBI, NTPC, INDUSINDBK शामिल हैं. वहीँ टॉप लूजर्स में TECHM, TCS, HDFCBANK, HCLTECH, INFOSYS, WIPRO शामिल हैं.
घरेलू शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं. आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिल रहा है. वहीं इसके पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार भी मिले जुले बंद हुए थे. बुधवार को Dow Jones Industrial में 99 अंकों की गिरावट रही और यह 37806.39 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite में 56 अंकों की बढ़त रही और यह 15,481.92 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्स में 4 अंकों की बढ़त रही और यह 4868.55 के लेवल पर बंद हुआ है.
भारतीय शेयर बाजार में आँख मिचौली के इस दौर से निवेशक बहुत परेशान हैं, बाज़ार किधर का रुख कर रहा है बता पाना मुश्किल है, पिछले एक महीने की बात करें तो SIP निवेशक बड़ी मात्रा में बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं जिससे दूसरे निवेशकों की चिंता बढ़ी है. विदेशी निवेशक भी भारतीय इक्विटी बाज़ार से भारी संख्या में बिकवाली कर रहे हैं हालाँकि उनका डेब्ट में रुझान बड़ा है. कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार करती देखी गईं। कच्चा तेल WTI 0.39 फीसदी या 0.29 डॉलर की तेजी के साथ 75.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता देखा गया. वहीं, ब्रेंट ऑयल 0.30 फीसदी या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 80.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया.

