भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई कारोबारी सत्रों से उथल-पुथल मची हुई है, हालांकि आज सेंसेक्स और निफ्टी भारी बढ़त के साथ खुले, लेकिन फिलहाल इनमें एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 71587 अंक पर और निफ्टी 118 अंक ऊपर 21581 अंक पर कारोबार कर रहा था। आज बाजार को स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों से काफी सपोर्ट मिल रहा है, निफ्टी बैंक बाजार में रिकवरी की कोशिश करता दिख रहा है। सेंसेक्स आज 547.69 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 71734.55 पर खुला। निफ्टी भी 151.35 अंक की बढ़त के साथ 21613.60 के स्तर पर खुला।
निफ्टी बैंक के अलावा आईटी, मेटल और कैपिटल गुड्स समेत हर सेक्टर के शेयरों में बढ़त दिख रही है। गुरुवार को तिमाही नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में कमजोरी दिख रही है और सुबह के कारोबार में इसके शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बैंकिंग, एनर्जी और आईटी सेक्टर समेत तमाम सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है।
कोल इंडिया के शेयर 2.5% बढ़कर 384.90 रुपये पर पहुंच गए। टेक महिंद्रा को पछाड़कर यह शेयर निफ्टी 50 में टॉप गेनर बन गया। टेक महिंद्रा के शेयर करीब 3.2% बढ़कर 1,397.85 रुपये पर पहुंच गए। यह स्टॉक निफ्टी 50 में टॉप गेनर था। आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और टाइटन निफ्टी 50 में टॉप गेनर थे। जबकि इंडसइंड बैंक निफ्टी 50 में एकमात्र लूजर था।
एशियाई बाजार में औसतन एक फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि तीन दिन की कमजोरी के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 1.4 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.98 प्रतिशत बढ़ा। इसी तरह कारोबार के दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.14 फीसदी जबकि कोस्डेक 1.37 फीसदी चढ़ा.

