महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) विशेष रूप से महिला निवेशकों के लिए एक छोटी बचत योजना है। अगर आप महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में निवेश करने का प्लान कर रही हैं तो इसके नफे और नुकसान के बारे में ज़रूर जान लें। यह योजना अप्रैल 2023-मार्च 2025 तक दो साल के लिए मिल रही एक बार की योजना है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट देश के सभी पोस्ट ऑफिस में मिल रहे है।
इसमें कोई भी महिला अपने लिए, अपनी बेटी के लिए या किसी नाबालिग लड़की की ओर से अभिभावक के जरिये निवेश कर सकती है। अपनी पत्नी के लिए पति भी इस योजना में निवेश कर सकता है। योजना के तहत महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर निवेश में इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत छूट मिलती है।
अगर आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी की तरह ही काम करता है। आप अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस जाकर फॉर्म सबमिट कर खाता खोल सकते हैं। महिला सम्मान सर्टिफिकेट देश के कई बैंक में भी मिल रहे हैं। खाताधारक की मृत्यु होने पर MSSC को समय से पहले बंद किया जा सकता है।
MSSC में 1000 रुपये से शुरुआत की जा सकती है, इसके बाद का निवेश 100 के मल्टीपल में होता है और अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है। इस योजना पर सालाना 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है, जो अकाउंट में हर तिमाही पर आता है लेकिन ब्याज और पूरा मूल मैच्योरिटी पर ही मिलता है।

