रिलायंस इंडस्ट्रीज कनाडा की ब्रुकफील्ड के साथ अगले सप्ताह चेन्नई में एक डेटा सेंटर खोलने जा रही है। रिलायंस ने पिछले साल जुलाई में इस संयुक्त उद्यम में लगभग 378 करोड़ रुपये का निवेश किया था. इस संयुक्त उद्यम में ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और अमेरिका के रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट डिजिटल रियल्टी पहले से ही भागीदार थे। इस जॉइंट वेंचर में तीनों की 33-33 फीसदी हिस्सेदारी है.
तमिलनाडु में आयोजित एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए RIL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि उनका ग्रुप Renewable Energy and Green Hydrogen में भी निवेश कर रहा है और साथ ही राज्य में एक डेटा सेंटर भी स्थापित कर रहा है। ये डेटा सेंटर अगले सप्ताह खोला जाएगा। बता दें कि भारतीय डेटा सेंटर बाजार पिछले कुछ महीनों में अदानी समूह और भारती एयरटेल लिमिटेड के प्रवेश के साथ गर्म हो गया है। रिलायंस भारत में डेटा सेंटर और गणना क्षमता आवश्यकताओं को बढ़ाने के लिए तैयार।
ये जॉइंट वेंचर अगले सप्ताह चेन्नई में एक नया 20 मेगावाट डेटा सेंटर लॉन्च करेगा। इसके अलावा 40 मेगावाट का एक और डेटा सेंटर मुंबई में बनाने के लिए 2.15 एकड़ जमीन भी हासिल कर ली गयी है। मुकेश अंबानी ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में तमिलनाडु देश में सबसे अधिक व्यापार अनुकूल राज्यों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने तमिलनाडु में Renewable Energy and Green Hydrogen में नए निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

