ई-स्कूटर बाजार की बादशाह ओला को टक्कर देने के लिए दश की दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज ने कमर कस ली है और जल्द ही बाज़ार में अपने सबसे पुराने ब्रांड चेतक को नए अवतार में उतारने जा रही है. कंपनी इसका टीजर सोशल मीडिया पर पहले ही जारी कर चुकी है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी लम्बी रेंज होगी जो इसे बाज़ार में मौजूद दूसरी ई-स्कूटरों से ख़ास बनाएगी
जानकारी के मुताबिक बजाज चेतक का नया प्रीमियम अवतार 7-इंच डिजिटल टचस्क्रीन के साथ आएगा, जिसमें नेविगेशन भी दिया जाएगा और कॉल, एसएमएस और म्यूजिक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी। कहा जा रहा है कि यह स्कूटर 21 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसका टॉप वेरिएंट 3.2 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा जिसमें 126 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। यह स्कूटर चार घंटे में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा।
टीजर में दी गयी जानकारी मुताबिक बजाज चेतक का नया अवतार लुक में लगभग पुरानी चेतक जैसा ही दिखेगा हालांकि कंपनी की ओर से इसमें कुछ बदलाव भी किये गए हैं। इसमें मैट ब्लैक के साथ क्रोम बेजल्स हैं और एलईडी हेडलैंप दिया गया है। कंपनी की ओर से इस स्कूटर की कीमतों का आधिकारिक तौर पर खुलासा आज किया जाना है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बाजार में मौजूदा स्कूटरों से मुकाबला करने के लिए कंपनी प्रतिस्पर्धी कीमतें रख सकती है और अनुमान है कि यह इनके बीच होगी। 1.30 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये.

