भारतीय शेयर बाज़ारों के लिए बुधवार भी काफी खराब रहा, अडानी ग्रुप के शेयरों को छोड़कर ज़्यादातर शेयरों मुनाफा वसूली दबाव देखा गया. बीएसई सेंसेक्स 535.88 अंक गिरकर 71,356.60 अंक पर और निफ्टी 148.45 अंक गिरकर 21,517.35 अंक क्लोज हुआ. आज के कारोबारी सत्र में लार्जकैप शेयरों में ज़्यादा गिरावट रही जिससे मार्केट के वेटेज कम हुआ. स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट और मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ.
सेक्टर की बात करें तो गिरावट का सबसे ज्यादा असर ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, मेटल और कमोडिटी इंडेक्स पर देखने को मिला। आज के सत्र में फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी और इंफ्रा शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। गिरावट के बावजूद आज एनएसई पर चढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों से ज्यादा रही. सेंसेक्स पैक में टीसीएस, नेस्ले, एचसीएल टेक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। यहीं पावर ग्रिड, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स और टाइटन कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडडी और एमएंडएम के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
एशिया के बाज़ारों की बात करें तो हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार लाल निशान में हैं और शंघाई के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो के बाज़ार बंद हैं. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है और WTI क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

