सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा एक ऐसा प्रीपेड कार्ड लाया है जिसका उपयोग मेट्रो, बस, ट्रेन, कैब, फेरी, टोल और पार्किंग के लिए किया जा सकता है। आप इसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) रुपे रीलोडेबल प्रीपेड कार्ड कह सकते हैं. बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने वन नेशन वन कार्ड पहल के तहत इस कार्ड को लांच किया है.
बैंक ऑफ बड़ौदा का ये NCMC रुपे प्लैटिनम ईएमवी चिप-सक्षम कॉन्टैक्टलेस प्रीपेड कार्ड एक इंटर-ऑपरेबल और Multi-Purpose Transport Card है। इस कार्ड उपयोग देश भर में सार्वजनिक परिवहन के भुगतान के लिए किया जा सकता है। कार्ड का उपयोग एटीएम नकद निकासी और पीओएस और ई-कॉमर्स के माध्यम से भुगतान के लिए भी किया जा सकता है। NCMC विशिष्ट टर्मिनलों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों लेनदेन का समर्थन करता है। आप किसी भी समय अधिकतम ऑनलाइन वॉलेट बैलेंस 1 लाख रुपये रख सकते हैं और अधिकतम ऑफ़लाइन वॉलेट बैलेंस 2,000 रुपये।
कार्डधारक बॉब द्वारा उपलब्ध कराए गए एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन वॉलेट में पैसे लोड/रीलोड कर सकते हैं। ऑफ़लाइन वॉलेट को designated transit point एनसीएमसी टर्मिनल ऑपरेटरों पर पुनः लोड किया जा सकता है। बॉब का ये कार्ड सभी रुपे ई-कॉमर्स, पीओएस टर्मिनल और एटीएम मशीनों पर एक्सेप्ट किया जाता है।

