चुनिंदा अवधियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को एमसीएलआर की सीमांत लागत में 5-10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस घोषणा का मतलब है कि होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई आम लोगों के लिए अब बढ़ जाएगी। ऑटो या होम लोन जैसे ऋण उधारकर्ताओं के लिए और अधिक महंगे हो जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानि एमसीएलआर में बढ़ोतरी अभी ये 8 फीसदी से 8.85 फीसदी के बीच है. नई दरें 15 दिसंबर यानि आज से लागू हो गई हैं.
SBI के बाद अब दूसरे बैंक भी कर्ज महंगा करेंगे। ओवरनाइट MCLR दर 8 फीसदी तय की गई है जबकि एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिए दरों को 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर कर दिया गया है. बैंकिंग सेक्टर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सबसे अग्रणी बैंक है इसलिए इस बात की पूरी सम्भावना है संभावना है कि दूसरे बैंक भी SBI की राह पकड़ते हुए ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं।
MCLR के बढ़ने से सभी तरह के लोन की EMI बढ़ जाएंगी और जिन लोगों ने लोन लेने के लिए आवेदन किया है आया करने वाले हैं, उन्हें महंगी ब्याज दरों पर लोन मिलेगा. इसके साथ ही जिन लोगों ने पहले ही लोन ले रखा है उन्हें भी अपनी आगे की किश्तें इसी बढ़ी हुई दर पर चुकानी होंगी। यहाँ यह ध्यान रखना ज़्यादा महत्वपूर्ण है कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट-आधारित ऋणों की एक रीसेट अवधि होती है जिसके बाद उधारकर्ता के लिए दरों को संशोधित किया जाता है।

